PURE BHAKTI ARCHIVE
Subscribe to the Daily Harikatha & Short Videos in Hindi & English @Gaudiya Rasamrita

Sri Bhajana Rahasya (12): Pastimes of Radha-Krsna

01:02:00
#3
Govardhana
Lecture
Hindi
English
Srila Gurudeva 65%
Good

This audio is included in the following series of lectures:

Other speakers

  • Other Scholars

Topics

  • "Gurudev introducing Bhakti Svarup Damodar Maharaja and requesting him to speak and give some instructions to devotees how to develop in Krishna Consciousness.
  • We are all in one family of Lord Caitanya Mahaprabhu and Nityaananda Prabhu and if we unite we can preach everywhere nicely. Bhakti Svarup Damodar Maharaja is very nice, he has no sectarian mentality."
  • "-people wants to follow The krihssn off mahabharat
  • But The krishan of srimad bhagavatam is followed by no one
  • Chaitanay mahaprabhu associates give preference to srimad bhagavatam Krishan
  • Gita is starting teaching and srimad bhagavatam is like graduation
  • Who have sukriti of previous Life can understand these pastimes
  • By yashoda sending of ornaments to jatila
  • Subal sakha pastimes off jatila house and losting off cow child"
  • "- one should do bhajan and sadhana according to the principles of Sri Rupa goswami and Srila Raghunath dasa goswami
  • Narad Muni had blessing from krishna that whoever touches the soil of Vraj with the association of pure devotee and with pure mood, they can see His pastimes
  • Why could Srila Swami maharaj not give his heart-felt moods during his manifest presence?
  • Various pastimes of Krishna e.g. Radharani dresses like subal with calf and meets krishna,mother Yashoda sends a trunk full of jwellary through Abhimanyu in which Krsna sat & met Radhika in Javata"

Transcript

श्रीभजनरहस्य (12) : राधा-कृष्ण की लीलाएँ

[श्रील भक्तिवेदान्त नारायण गोस्वामी महाराज ने 25 नवम्बर 2004 को गोवर्धन में यह हरिकथा कही थी।
नोट: इस प्रतिलेखन में निम्‍नलिखित सम्पादकीय योगदान हैं: कुछ स्थानों पर भाषा को थोड़ा सम्‍पादित किया गया है, समाप्ति-नोट्स (endnotes) जोड़े गये हैं और विषय-वस्तु के प्रवाह और बोधगम्यता को सुविधाजनक बनाने के लिए वर्गाकार कोष्ठकों (square brackets) में अतिरिक्त पाठ सम्मिलित किया गया है। इसका शाब्दिक-प्रतिलेखन शीघ्र ही उपलब्ध होगा।

यदि आप प्रतिलेखन-सेवा में भाग लेने के लिए प्रेरित हैं, तो कृपया https://www.audioseva.com/register पर पञ्‍जीकरण करें।]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: श्रीश्रीगुरु-गौराङ्ग राधाविनोदबिहारीजी और गिरिराज की कृपा से आज हमारी परिक्रमा सम्पन्न हुई। कल हमारा एक महीने से किया गया कार्तिक मास का नियम-सेवा-व्रत समाप्त होगा। परसों और तरसों विग्रह-प्रतिष्ठा होगी। आज हम लोगों का सौभाग्य है।

We are fortunate that Śrīpād Bhakti Svarūpa Dāmodara Mahārāja is here. He is also preaching [throughout] the whole world, [among] the educated masses here and there. So, I am requesting him to give some instructions to devotees, so that they can develop in Kṛṣṇa consciousness.

[आज हम लोगों का सौभाग्य है कि श्रीपाद भक्तिस्वरूप दामोदर महाराज यहाँ उपस्थित हैं। वे पूरे विश्व में, यहाँ-वहाँ शिक्षित जनसमुदाय के बीच भी प्रचार कर रहे हैं। इसलिये मैं उनसे प्रार्थना करता हूँ कि वे भक्तों को कुछ उपदेश प्रदान करें, जिससे वे कृष्णभावनामृत में उन्नति कर सकें।]

[3:15-26:26 तक श्रीपाद भक्तिस्वरूप दामोदर महाराज द्वारा हरिकथा…]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: Thank you for inspiring all the devotees and remembering the past days of Svāmī Mahārāja. I always think, and I also tell my devotees, that we are in one family—the family of Caitanya Mahāprabhu and Nityānanda Prabhu—and we should always be together and preach the whole mission throughout the whole world.

[सभी भक्तों को प्रेरणा देने और स्वामी महाराज के पुराने दिनों का स्मरण कराने के लिए आपका धन्यवाद। मैं सदैव सोचता हूँ और अपने भक्तों से भी कहता हूँ कि हम एक ही परिवार में हैं—चैतन्य महाप्रभु और नित्यानन्‍द प्रभु के परिवार में—और हमें सदैव एक साथ रहना चाहिये तथा पूरे विश्व में पूरे मिशन का प्रचार करना चाहिये।]

If we are united again, I see that we can preach [throughout] the whole world, as it was inspired at the time of Śrīla Bhaktivedānta Svāmī Mahārāja. They are very qualified. Especially Bhakti Svarūpa Dāmodara Mahārāja is very qualified. He has no [thought of] whether we are Gauḍīya Vedānta Samiti or some [other organisation.] He has non-sectarian mentality. From the beginning, I saw him like this, and he always wanted that we should preach together for the same purpose of Śrīla Rūpa Gosvāmī, Mahāprabhu, Nityānanda Prabhu, and Śrīla Prabhupāda.

Anyhow, I am praising his presentation because he inspired me. Gaura-premānande!

Now we will begin our class.

[यदि हम फिर से एकजुट हो जायें, तो मैं देखता हूँ कि हम पूरे विश्व में प्रचार कर सकते हैं, जैसी प्रेरणा श्रील भक्तिवेदान्‍त स्वामी महाराज के समय में थी। वे बहुत योग्य हैं। विशेषरूप से भक्तिस्वरूप दामोदर महाराज बहुत योग्य हैं। उन्हें इस बात से कोई विचार नहीं है कि हम ‘गौड़ीय वेदान्त समिति’ हैं या कोई अन्य संस्था। उनका दृष्टिकोण असाम्‍प्रदायिक है। प्रारम्भ से ही मैंने उन्हें ऐसा ही देखा है, और वे सदैव चाहते थे कि हम एक साथ मिलकर श्रील रूप गोस्वामी, महाप्रभु, नित्यानन्‍द प्रभु और श्रील प्रभुपाद के समान उद्देश्य के लिए प्रचार करें।

किसी भी प्रकार, मैं उनकी प्रस्तुति की प्रशंसा कर रहा हूँ, क्योंकि उन्होंने मुझे प्रेरित किया। गौर-प्रेमानन्दे!]

अब हम लोग अपना पाठ (class) प्रारम्भ करेंगे। श्रीरूप गोस्वामी के आनुगत्य में किसी प्रकार से परिक्रमा करने से वैसे ही साधन-भजन की सिद्धि होती है, विशेषकर राधा-दास्य की प्राप्ति होती है।

नारदजी ने कृष्ण से यह वरदान लिया था कि जो कोई भी आपकी लीला-स्थलियों में जायेगा और वहाँ की भूमि का स्पर्श करेगा, उसकी मनोवाञ्‍छा पूर्ण होगी और वह कृष्ण-भक्ति, विशेषरूप से प्रेमभक्ति लाभ करेगा। जो कोई परस्पर उत्तम रसिक एवं तत्त्वज्ञ भागवतों के मुख से कृष्ण की लीला-कथाओं तथा व्रजगोपियों की लीला-कथाओं का श्रवण करेगा और उनके आनुगत्य में [भजन करेगा, तो] उसका भजन भी उसी प्रकार सिद्ध होगा।

इसलिये हमारी परिक्रमा का उद्देश्य यही है कि सभी लोग कृष्ण की उन लीला-स्थलियों में जायें, जहाँ व्रज में उनकी लीलाएँ हुई हैं और जहाँ साधारण लोगों का जाना भी [प्रायः] असम्भव है। वहाँ जाकर राधा-कृष्ण की चरणधूलि में लोटें [और प्रार्थना करें कि] राधा-कृष्ण की वैसी ही कृपा हम पर भी हो, जिससे हमारा भजन-साधन [भी उसी दिशा में आगे बढ़े।]

इसी उद्देश्य से देश-विदेश से सभी [भक्तों] को यहाँ बुलाया गया है। परम पूज्यपाद श्रीश्रीमद्भक्तिवेदान्त स्वामी महाराजजी भी इसी उद्देश्य को लेकर पाश्चात्य देशों में गये थे। श्रीरूप गोस्वामी की शिक्षा क्या है? महाप्रभुजी इस [उद्देश्य] से इस जगत् में आये और संकीर्तन के माध्यम से उसका प्रचार किया। इसलिये मैं भी यही चाहता हूँ और स्वामीजी भी यही चाहते थे। किन्तु उस समय [उनका अधिकांश] समय [मायावाद का] जंगल काटने में ही चला गया। वे अपने प्रौढ़ विचारों अर्थात् उन्नत- उज्ज्वल भावों को प्रदान नहीं कर सके।

उन्होंने एक [मजबूत] नींव (foundation) तो दे दी और आगे के लिए क्षेत्र प्रस्तुत कर दिया, ताकि उसके ऊपर आकर कोई अन्य व्यक्ति उस वस्तु को प्रदान कर सके, जिसे श्रील रूप गोस्वामी [इस जगत् में] देने के लिए आये थे। इसलिये हम स्वामीजी के बहुत ऋणी हैं। वे हमारे शिक्षागुरु हैं।

[किसी भी स्थिति में हमें] यह नहीं भूलना चाहिये कि हमारे जीवन का और हमारे भजन का मुख्य उद्देश्य क्या है। यदि हम इस [उद्देश्य] से भटक गये, यदि हम राधाजी के आश्रित होने को भूल गये, [तो हमसे बहुत बड़ी] चूक हो जायेगी। फिर करोड़ों जन्मों के बाद मनुष्य-जन्म प्राप्त होगा—मनुष्य का होगा कि नहीं, यह भी निश्चित नहीं है—और फिर ऐसे ही [संसार में पड़े] रह जायेंगे।

इसलिये किसी भी स्थिति में हमें इसे भूलना नहीं चाहिये। पूर्ण [उत्साह और] उद्यम (परिश्रम) के साथ हमारे श्रीरूप गोस्वामी, श्रीसनातन गोस्वामी, श्रीरघुनाथदास गोस्वामी, श्रीकृष्णदास कविराज गोस्वामी, श्रील भक्तिविनोद ठाकुर, श्रील प्रभुपाद आदि [आचार्यों] ने जिस प्रकार के साधन-भजन की शिक्षा दी है, हमें भी उसी प्रकार का साधन-भजन [करना चाहिये। हम लोग] इसीलिये व्रज में आये हैं। अनायास ही [यहाँ पर साधन-भजन हो जाता है।] हम लोग हरिकथा सुन रहे हैं। जहाँ-जहाँ कृष्ण की अद्भुत से अद्भुत लीलाएँ हुई हैं, [उन लीला-स्थलियों का दर्शन कर रहे हैं और वैष्णवों के मुख से वहाँ की महिमा श्रवण कर रहे हैं।]

जावट की लीला भी ऐसी ही एक [अद्भुत] लीला है। [वहाँ कृष्ण ने] एक साधारण व्यक्ति की भाँति कितनी उच्च शिक्षा प्रदान करने की लीला की। जावट में कृष्ण राधाजी के मान को माँगने [भङ्ग करने] के लिए भिक्षुक-बटु बन करके गये। राधाजी ने बहुत [दुर्जेय] मान कर लिया था और दो-एक दिन [तक कृष्ण से] नहीं मिलीं। [तब कृष्ण ने] ब्राह्मण-बटु का वेश धारण किया। उन्होंने छत्र ले लिया, खड़ाऊँ पहन लीं और बगल में पुस्तक रख ली। इस प्रकार वे भिक्षा माँगने के लिए जावट पहुँचे।

उस समय जटिला कण्‍डे थपथपा रही थी। उस समय उसने स्नान नहीं किया था। इसलिये वह घर के भीतर गयी और [राधाजी से] कहने लगी—“कहीं यह भिक्षुक लौट न जाये! [ऐसा हुआ तो] गायें मर जायेंगी, घर में विपत्ति आ जायेगी और हमारा गोधन नष्ट हो जायेगा। शीघ्र बाहर निकलकर इस भिक्षुक को कुछ [भिक्षा दे] दो।”

उसने ललिता और विशाखा से भी बहुत प्रार्थना की। [बहुत समझाने-बुझाने और] प्रार्थना करने के बाद किसी प्रकार राधाजी मान गयीं। वे अपनी सखियों के साथ घूँघट निकालकर द्वार पर आयीं। फिर सोने के थाल में चावल, आटा और अन्य [भिक्षा]-सामग्री रखकर भिक्षुक को देने के लिए ले आयीं।

जब [राधाजी] दरवाजे पर पहुँचीं, तब कृष्ण ने कहा— “मैं इन वस्तुओं के लिए भिक्षा माँगने नहीं आया हूँ। मैं तो आपके सामने अपनी झोली पसारता हूँ। आप अपना मानरूपी रत्न इस झोली में भर दीजिये।”

यह सुनते ही राधिकाजी ने अपना घूँघट उठाया, कुछ मुस्कुरायीं और मुस्कुराकर कृष्ण के ऊपर ही चावल, दाल, आटा और जो कुछ भी था, वह सब उड़ेल दिया। उस एक हँसी [के रूप में] मानरूपी रत्न को प्राप्त करके कृष्ण निहाल हो गये। कौन कृष्ण? कौन कृष्ण? जो सर्वेश्वरेश्वर हैं, जो विश्व-ब्रह्माण्ड के अधिनायकों के भी नायक हैं—“गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि।” वही कृष्ण प्रेम के लिए भिक्षा माँगते हैं।

ये गोलोक-वृन्दावन की अप्रकट लीला के भाव हैं। इन्हीं भावों को जगत् में दान करने के लिए वे आये हैं। भजन का यही (36:49 अस्पष्ट) है।

विश्व-ब्रह्माण्ड में प्रचार तो किया, कृष्ण-नाम का प्रचार किया, बहुत अच्छा है; किन्तु उद्देश्य क्या है? इस [उद्देश्य] से भटको मत। इसे अच्छी तरह समझो। राधादास्य के अतिरिक्त [और कोई उद्देश्य नहीं होना चाहिये।] आप लोग भजनरहस्य में देख रहे हैं, श्रीप्रबोधानन्द सरस्वती को देख रहे हैं, हम लोग सवेरे और शाम [जिन ग्रन्थों] का पाठ करते हैं उसमें श्रीरूप-रघुनाथ के विचार को देख रहे हैं—सर्वत्र राधादास्य के अतिरिक्त और कुछ नहीं है। यही हमारे गौड़ीय सम्प्रदाय का विचार है, यही श्रीरूप गोस्वामी का विचार है। इसलिये हमारे समस्त प्रचार के अन्तर्गत यही मूल भाव है।

[37:43-42:00 तक किसी भक्त द्वारा अंग्रेजी भाषा में अनुवाद…]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: सारे जगत् के लोग महाभारत या गीता के कृष्ण को समझते हैं और उन्हीं की प्रशंसा करते हैं तथा उनके आदर्श को ग्रहण करने की चेष्टा करते हैं। किन्तु श्रीमद्भागवत के जो कृष्ण हैं, व्रज के जो कृष्ण हैं, उनपर तो लोग विश्वास ही नहीं कर पाते। यह उनका दुर्भाग्य है।

किन्तु श्रीचैतन्य महाप्रभु के अनुगामी रूपानुग-वैष्णवगण भागवतीय कृष्ण को अधिक महत्त्व देते हैं। गीता प्रारम्भिक शिक्षा है, वह नींव (foundation) है और श्रीमद्भागवत में स्नातकोत्तर (Post-graduate) स्तर की शिक्षा है। और स्नातकोत्तर से भी आगे की शिक्षा, ये सब कथाएँ हैं। इन्‍हें आप D.Litt. कहो या क्या कहो— ये सब राधा-कृष्ण के प्रसङ्ग [अत्यन्‍त उच्च स्तर के] हैं।

इन [लीलाओं] में विश्वास करना [सबके लिए सम्भवपर नहीं है।] हमारे देश के ही बहुत-से लोग—आर्य समाज, ब्राह्मण समाज और अन्य अनेक लोग [इन कथाओं पर] विश्वास नहीं कर पाते हैं। यहाँ तक कि वल्लभाचार्यजी के सम्प्रदाय के लोग भी [इन लीलाओं को उसी प्रकार स्वीकार] नहीं कर पाते हैं, तो दूसरे लोगों की तो बात ही क्या है! यह विषय अत्यन्त गोपनीय (confidential) है—बहुत ही रहस्यमय है!

एक परब्रह्म, जो एक सेकण्ड के भीतर विश्व-ब्रह्माण्ड की सारी सृष्टि का लय और ध्वंस कर सकता है तथा करोड़ों-करोड़ों नई सृष्टियों को उत्पन्न करनेवाले पुरुष का भी प्रभु है, वही प्रेम की भिक्षा (भीख) माँगने के लिए आ रहा है। जगत् के लोग इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे और नहीं करते हैं। [इन लीलाओं में विश्वास करनेवाले] बहुत कम लोग होते हैं। जिनकी पूर्व-जन्मों की सुकृतियाँ हैं, वे ही इन लीलाओं में विश्वास करेंगे और ऐसा भजन कर सकते हैं।

यशोदा मैया ने आज घर में एक पिटारी (box) मँगवायी है। उस पिटारी में जवाहरात-जड़ित, स्वर्ण-जड़ित अलंकार, वस्त्र और अन्य बहुत-सी वस्तुएँ भर रही हैं। पिटारी अर्थात् एक box; हम लोग संस्कृत भाषा में उसे पिटारी कहते हैं। [तो यशोदा मैया] वे सब वस्तुएँ पिटारी में भर रही हैं।

कृष्ण पीछे से आये और मैया [से पूछने लगे—] “मैया, यह क्या कर रही हो? क्या आज मेरा जन्म-दिवस है? क्या करोगी? क्या मुझे सजाओगी?”

[यशोदा मैया ने कहा—] “अभी मुझे समय नहीं है। जाओ, खेलो।”

कृष्ण वहाँ से चले गये। उन्होंने समझ लिया कि कोई [विशेष] बात है। यशोदा मैया ने पूरी पिटारी को [बहुमूल्य] अलंकारों से भर दिया। किसलिये? राधिकाजी के लिए जावट भेजने के लिए। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु स्वयं आयेगा और इसे ले जायेगा, क्योंकि ये आभूषण बहुत मूल्यवान हैं। जटिला को प्रसन्न करने के लिए [ये सब अलंकार भेज रही हैं,] ताकि वह प्रतिदिन राधाजी को हमारे यहाँ रसोई बनाने के भेजा करे। इसलिये यशोदाजी भेज रही हैं।

जब सब तैयार हो गया तो अभिमन्यु को बुलावा भेजा गया—“आकर इसे ले जाओ।” तभी कृष्ण सुबल के साथ वहाँ आये और कहा— “सन्दूक को तोड़ो।”

उन्होंने ताला तोड़ दिया। कृष्ण ने उसमें रखी [सारी वस्तुएँ] निकालकर बाहर फेंक दीं और स्वयं उस [पिटारी] में जाकर बैठ गये। फिर [पिटारी को बन्द करवाकर उसमें] ताला लगवा दिया। अभिमन्यु आया और स्वयं [उस पिटारी को] अपने सिरपर रखकर ले गया। वह उसे लेकर जटिला मैया के यहाँ पहुँचा।

जटिला ने कहा—“हमें इसकी क्या आवश्यकता है? इसे बहू के पास पहुँचा दो।” राधाजी अपनी सखियों—ललिता, विशाखा, चित्रा आदि—के साथ महल के भीतर बैठी थीं। उनके पास भिजवा दिया।

[अभिमन्यु ने राधाजी से कहा—] “ये अलंकार यशोदाजी ने भेजे हैं। ये बहुमूल्य हीरे-जवाहरात और स्वर्ण के आभूषण हैं। तुम इन्हें निकालकर इनका व्यवहार करो।”

जब उन्होंने [पिटारी] खोली तो देखा कि उसमें नटखट कृष्ण स्वयं बैठे हुए थे!

यह परब्रह्म गोलोक से उतरकर ऐसी लीला करता है!—किसलिये? व्रजवासियों को रिझाने के लिए। इन लीलाओं को सुनकर हमारे भीतर भी उस रस में प्रवेश करने की उद्दीपना उत्पन्न होती है। विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुरजी ने अपने हृदयरूपी गुहा (गुफा, गुह्य स्थान), पिटारी से इन लीलाओं को निकालकर हमारे सामने प्रस्तुत किया है। ऐसे ही कितने प्रसङ्ग हैं—एक-दो नहीं, हजारों हैं—जिनमें से हमने अभी केवल दो-चार ही वर्णन किये हैं।

Quickly [translate]. I think you are not wasting your time. If Prabhupāda were here, oh, he would have been very, very happy.

[48:10-53:30तक किसी भक्त द्वारा अंग्रेजी भाषा में अनुवाद…]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: एक समय अहेतुक अथवा हेतुक— किसी प्रकार से राधिकाजी ने मान कर लिया और कृष्ण से नहीं मिलीं। कृष्ण भी बड़े विरह में आतुर हो गये। तब सुबल सखाजी ने कुछ उपाय सोचा। सुबल सखाजी देखने में राधिकाजी के समान सुन्दर थे और उम्र में भी [लगभग उनके समान] ही थे। यदि सुबल स्त्री-वेश धारण कर लेते, तो कोई नहीं कह सकता था कि ये सुबल हैं; बिल्कुल राधाजी [के समान लगते थे।]

कृष्ण की शोचनीय अवस्था को देखकर वे जावट गये। जटिला ने उन्हें देखकर सोचा—“ये आया है! ये उस काले का मित्र है। कुछ-न-कुछ गड़बड़ करने के लिए आया है।” जटिला ने कहा— “निकल जाओ यहाँ से! किसलिये आया है?”

[सुबल ने कहा—] “अरे मैया! मेरा बछड़ा खो गया है।”

[जटिला ने पूछा—] “तो क्या बछड़ा यहाँ है?”

[सुबल ने कहा—] “हो सकता है कि [अन्य बछड़ों से] मिलकर यहाँ आ गया हो।”

[जटिला ने कहा—] “तो जाओ, जाओ, ढूँढ़ लो।”

सुबल वहाँ से भीतर गये और सीधे रहःनिवास (अन्तःपुर) में राधाजी की सखियों के पास पहुँचे। उन्होंने राधाजी से कहा— “राधाजी! कृष्ण आपके विरह में अत्यन्त व्याकुल हो रहे हैं। उनको मैं मूर्च्छित [अवस्था में] छोड़कर आया हूँ। यदि आप उनसे नहीं मिलेंगी, तो हो सकता है कि उनकी मृत्यु ही हो जाये।”

यह सुनकर राधाजी अधीर हो गयीं। कृष्ण की ऐसी दशा सुनकर उनका मान छूट गया। [उन्होंने कहा—] “तो मैं जाऊँ कैसे?”

[सुबल ने कहा—] “एक काम करो। आपका और मेरा [रूप और वयस] तो लगभग एक ही समान है। अब तुमको सुबल सखा बना देते हैं [और तुम्हारी जगह मैं यहाँ रह जाता हूँ।”]

राधाजी ने पगड़ी बाँध ली और पुरुष का वेश धारण कर लिया। अपने वक्षःस्थल को छिपाने के लिए उन्होंने एक बछड़े को गोद में ले लिया। सुबल वहीं रह गये और राधाजी को [कृष्ण से मिलने] भेज दिया। जब राधाजी वहाँ से जाने लगीं, तो जटिला ने समझा कि ये सुबल ही है। [उसने पूछा— “सुबल!] बछड़ा मिल गया?”

राधाजी ने सुबल के ही स्वर में कहा—“हाँ मैया, मिल गया। देखो, यही बछड़ा है।”

इस प्रकार बछड़े को लेकर राधिकाजी वहाँ से चली गयीं। जब वे [कृष्ण के पास] पहुँचीं, तो कृष्ण उन्हें पहचान नहीं सके। [कृष्ण ने पूछा—] “क्या हुआ?

[राधाजी ने सुबल के ही स्वर में कहा—] वे नहीं आयीं।” वे राधाजी को नहीं पहचान सके।

उन्होंने कहा—“वहाँ बहुत कड़ा पहरा है। राधाजी नहीं आ सकीं।”

यह सुनकर कृष्ण बहुत दुःखी हुए। [उन्होंने सोचा—] “यही एक अन्तिम उपाय था, जिसे वे नहीं मानीं। अब तो हमारे प्राण न जाने कैसे रहेंगे!”

इतने में [राधाजी ने] बछड़े को हटा दिया और [गोपवेश के] वस्त्र भी हटा दिये। [तब कृष्ण] ने देखा—“अरे! ये तो राधाजी हैं!” इस प्रकार दोनों का मिलन हुआ।

ये सब गोलोक-वृन्दावन की लीलाएँ हैं। आप लोग बहुत सौभाग्यवान् हैं कि इन लीलाओं का श्रवण कर रहे हैं और साथ-साथ भजन भी कर रहे हैं। तुलसी की परिक्रमा हो रही है, मन्दिर की परिक्रमा हो रही है। भक्ति के चौंसठ अङ्गों में जो प्रधान-प्रधान अङ्ग हैं और उन सभी [का पालन] आप लोग इस परिक्रमा के माध्यम से कर रहे हैं।

कल हम लोग अपना व्रत-समापन करेंगे और फिर से पहले जैसा हम लोग [अपना नित्य कार्यक्रम] करेंगे। परसों, हम लोगों की विग्रह-प्रतिष्ठा है।

[57:30–61:59 तक किसी भक्त द्वारा अंग्रेजी भाषा में अनुवाद…]

We have endeavoured to do this transcript to our best capacity, but surely we can make mistakes. So we welcome any feedback for further improvement.
Please provide a feedback on this transcript or reach us for general feedback.