PURE BHAKTI ARCHIVE
Subscribe to the Daily Harikatha & Short Videos in Hindi & English @Gaudiya Rasamrita

Pastimes at Surya-kunda, Sakhigiri-parvata, Ucagaon, Pili-pokhara; Sri Bhajana Rahasya (9): Qualification for Raga Marga, Speciality of the Manjaris' Seva

01:02:08
#445
Govardhana
Lecture
Hindi
Srila Gurudeva 45%
Good

This audio is included in the following series of lectures:

Topics

  • Glories of Surya kunda, Sakhigiri parvata, Ucagaon, Pili-Pokhara, Dauji temple
  • Who is qualified to enter Raga Marga bhakti
  • In Bhava bhakti, stage of Ruci is superior
  • Prayer of Sri Prabodhananda Sarasvati to Srimati Radharani
  • Pastime when Sri Rupa manjari stops Krsna from meeting with Candravali
  • Srimati Radharani is the epitome of Mahabhava
  • Krsna becomes unconscious on seeing Srimati Radharani
  • Kinkari (maid servant) of Srimati Radharani made Krsna regain his consciousness and this is her Seva

Transcript

सूर्यकुण्ड, सखीगिरि पर्वत, ऊँचागाँव और पीलीपोखर की लीलाएँ; श्रीभजनरहस्य (9) : रागमार्ग में प्रवेश की योग्यता, मञ्जरियों की सेवा की विशेषता

[श्रील भक्तिवेदान्त नारायण गोस्वामी महाराज ने 23 नवम्बर 2004 को गोवर्धन में यह हरिकथा कही थी।
नोट: इस प्रतिलेखन में निम्‍नलिखित सम्पादकीय योगदान हैं: कुछ स्थानों पर भाषा को थोड़ा सम्‍पादित किया गया है, समाप्ति-नोट्स (endnotes) जोड़े गये हैं और विषय-वस्तु के प्रवाह और बोधगम्यता को सुविधाजनक बनाने के लिए वर्गाकार कोष्ठकों (square brackets) में अतिरिक्त पाठ सम्मिलित किया गया है। इसका शाब्दिक-प्रतिलेखन शीघ्र ही उपलब्ध होगा।

यदि आप प्रतिलेखन-सेवा में भाग लेने के लिए प्रेरित हैं, तो कृपया https://www.audioseva.com/register पर पञ्‍जीकरण करें।]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: श्रीश्रीगुरु-गौराङ्ग की कृपा से आज हम लोगों की यात्रा राधा-कृष्ण की मिलनस्थली सूर्यकुण्ड में गयी। वहाँ की लीलाओं का वर्णन भी बहुत सरस रूप में सब लोगों ने किया।

मध्याह्न के समय जटिलाजी का आदेश लेकर राधाजी सूर्य-पूजा के लिए आती हैं। सूर्य का दूसरा नाम ‘मित्र’ भी है। ‘मित्र’ माने सखा भी होता है। तो मित्र, अर्थात् कृष्णरूपी सखा का पूजन करने के लिए बहाना बनाकर वे सूर्यकुण्ड में उपस्थित होती हैं। और कृष्ण भी ब्राह्मण-बटुक के रूप में उनकी पूजा करवाते हैं। जटिलाजी प्रसन्न होकर [ब्राह्मण-बटुक के वेश में छिपे हुए] कृष्ण को और दिनों के लिए भी निमन्त्रित करती हैं और उनको कुछ वस्तुएँ भी देती हैं। मधुमङ्गल को भोजन के लिए लड्डू आदि देती हैं। वहाँ ऐसी बहुत-सी लीलाएँ हैं।

वहाँ से आप लोग पीली पोखर…

भक्त: सखीगिरि पर्वत।

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: पीली पोखर नहीं गये?

भक्त: अन्त (last) में गये।

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: [पीली पोखर] अन्त में गये। [सूर्यकुण्ड से आप लोग] सखीगिरि पर्वत गये। वही ललिताजी का विवाह-मण्डप है। वहाँ फिसलनी शिला है, अलतापहाड़ी भी उसको कहते हैं। वहीं पर सखियों ने ललिताजी [की चुनरी को कृष्ण के पीताम्बर के साथ] गाँठ बाँध दी थी। और फिर विशाखा इत्यादि सखियाँ विवाह का गान करने लगीं। गान्‍धर्व-रीति से उनका भी उन लोगों ने विवाह कराया।

किन्तु यह यथार्थ विवाह नहीं माना जायेगा। विवाह क्यों नहीं माना जायेगा? जब पिता-माता कन्यादान करते हैं और वहाँ पर लड़के के पिता भी उपस्थित रहते हैं तथा बारात भी रहती है, तब तो विवाह माना जायेगा।

श्रीपाद माधव महाराज: [वहाँ] ब्राह्मण, अग्नि, गुरु, सब साक्षी रहते हैं।

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: तो वहाँ यह सबकुछ नहीं हुआ। वहाँ सखियों ने ही उनका गान्‍धर्व-विवाह रचाया।

पास ही में सखीकूप भी है, जो उस पर्वत के नीचे है। सखीकूप है, और वहाँ पर रत्नों की कटोरियाँ हैं। और गोपियों के चरणों के चिह्न हैं। बहुत विरले व्यक्ति उनका दर्शन पाते हैं। और फिर वहाँ से पर्वत से उतर करके ऊँचागाँव में जाते हैं।

श्रीपाद माधव महाराज: देहकुण्ड

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: वहाँ जाते हैं तो ऊपर अटोरापर्वत है। वहाँ ललिताजी का पितृ-स्थान है। वे ऊँचागाँव में रहती थीं। उनके पिता आदि वहीं रहते थे। और वहीं से वे सखीगिरि पर्वत पर सखियों के साथ कृष्ण से मिलने के लिए जाती थीं। अटोरापर्वत स्थान पर्वत के ऊपर है और फिर नीचे देहकुण्ड है। आप लोगों को देहकुण्ड की कथा सुनायी होगी। देहकुण्ड के बाद ही दाऊजी के मन्दिर में जाते हैं। वह स्थान भी बहुत प्रसिद्ध है। उसको नारायणभट्टजी ने प्रकाशित किया था।

नारायणभट्टजी ने ‘व्रजभक्तिविलास’ [नामक] एक ग्रन्‍थ लिखा है। व्रज में जितने भी स्थान हैं, उन सबका उन्होंने उसमें वर्णन किया है, जैसे हमारे ‘भक्तिरत्नाकर’ ग्रन्थ में है। और शास्त्रों से प्रमाण देकर वहाँ की पूजा की विधि आदि भी लिखी है।

वहीं पास में त्रिवेणीकूप है। त्रिवेणी (गङ्गा, यमुना और सरस्वती की सङ्गमस्थली) में स्नान करने से जो फल मिलता है, वही फल त्रिवेणीकूप का जल ग्रहण करने से मिलता है।

और फिर वहाँ से…

श्रीपाद माधव महाराज: पीली पोखर

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: पीली पोखर में, जहाँ पर…

यशोदाजी चाहती थीं कि, “हमारी बहू राधिकाजी ही हों।” और एक दिन खेल ही खेल में [यशोदाजी ने] उनके हाथ रङ्ग दिये, पीले कर दिये। पीले कर दिये, माने क्या? ‘विवाह पक्का हो गया।’ और राधाजी ने लज्जा से इस कुण्ड में अपने हाथ धो दिये। तो वहाँ के पानी का रङ्ग भी पीला हो गया। इसलिये इसे ‘पीली पोखर’ कहते हैं। वहाँ पर पीलु के बहुत-से वृक्ष हैं। पहले भी थे। उनके फलों से भी वहाँ का पानी पीला हो जाता था। इसलिये भी इसको ‘पीली पोखर’ भी कहते हैं। [इन सब] स्थानों में होकर आप लोग यहाँ आये।

I think everything has been told by them.

[8:24-11:43 किसी भक्त द्वारा अंग्रेजी भाषा में अनुवाद…]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: Now, Bhajana-rahasya, Nineteenth Śloka.

अब भजनरहस्य पञ्‍चमयाम साधन का उन्नीसवाँ श्लोक—

हा देवि! काकुभर–गद्गदयाद्य वाचा
याचे निपत्य भुवि दण्डवदुद्भटार्तिः।
अस्य प्रसादमबुधस्य जनस्य कृत्वा
गान्धर्विके! निजगणे गणनां विधेहि॥
-श्रीगान्धर्वासंप्रार्थनाष्टकम् (2)

[हे देवि गान्धर्विके! मैं विशिष्ट पीड़ा से युक्त हूँ, अतः आज भूमिपर दण्ड के समान गिरकर अत्यन्त कातरताभरी, गद्गद वाणी से आपसे प्रार्थना करता हूँ कि मुझ अज्ञानी जनपर कृपा करके निजजनों में मेरी भी गिनती कर लीजिये।] GVP

रूप गोस्वामीजी यह प्रार्थना कर रहे हैं— “हा देवि! हे गान्धर्विके! मैं आपके विरह से अत्यन्त पीड़ित हूँ। मैं दण्ड के समान पृथ्वी पर गिरकर, अत्यन्त कातर होकर, गद्गद वाणी से प्रार्थना करता हूँ कि मैं अज्ञानी और अयोग्य हूँ, फिर भी अपने परिकरों में आप मेरी गणना करें।”

[इस प्रकार रूप गोस्वामीजी] राधाजी से प्रार्थना कर रहे हैं।

भुमे दण्डवत पड़ि बहु आर्ति स्वरे।
काकुभरे गद्गद वचने जोड़ करे॥
प्रार्थना करि गो देवि, ए अवूध जने।
तव गणे गणि, कृपा कर अकिञ्चने॥

श्रीरूप गोस्वामीपाद स्वामिनीजी के पादपद्मों में अत्यन्त कातर होकर प्रार्थना करते हैं कि अपनी अन्तरङ्ग परिचारिकाओं में, सेविकाओं में, मेरी भी गणना करें।

महाप्रभु के नित्यसिद्ध परिकर होते हुए भी वे अपने आपको एक साधारण अजातरति साधक मान रहे हैं। अपने आपको सिद्ध नहीं मानते हैं, [बल्कि] एक साधारण साधक ही मान रहे हैं। दैन्य तथा प्रेम कोई बहुत अधिक भिन्न वस्तुएँ नहीं हैं। प्रेम होने पर ही दैन्य होगा और यथार्थ दैन्य होने पर प्रेम बना रहेगा। इसलिये यहाँ दैन्य और प्रेम—[दोनों को] साथ में कहा गया है।

परमोन्नत प्रेम की परिपक्व दशा में ही स्वाभाविक दैन्य उत्पन्न होता है। परमउन्नत प्रेम की परिपक्व दशा में ही स्वाभाविक दैन्य होता है। राधिकाजी और गोपियों में ऐसा ही दैन्य है। और दैन्य की परिपक्वता से अजस्र प्रेम का विस्तार होता है। अतः दैन्य और प्रेम में ‘कार्य और कारण’ का सम्बन्ध है [अर्थात्] ‘जन्य और जनकत्व’ का विशेष सम्बन्ध है।

‘काकुभरगद्गदयाद्य वाचा’ — इसके द्वारा प्रेम का बाहरी लक्षण दिखलाया गया है। वह क्या है? अब चित्त द्रवित हो रहा है। तथा ‘हा’ से उत्कण्ठा [व्यक्त हो रही है।] प्रेम से गद्गद होकर, दैन्य से गद्गद होकर उत्कण्ठापूर्वक कह रहे हैं। गद्गद वाणी [अर्थात्] काकुति विनतीपूर्वक प्रार्थना कर रही हैं।

ऐसी प्रबल उत्कण्ठा के कारण व्रजदेवियाँ स्वजन, आर्यपथ और सबकुछ परित्याग करने में समर्थ होती हैं। ऐसी स्थिति में ही सबका परित्याग सम्भव है। अतिशय ममता के कारण वे विघ्न-बाधाओं का उल्लंघन कर जाती हैं। इसी उत्कण्ठामयी ममता के वशीभूत होकर ही कृष्ण अपने आपको गोपियों का चिरऋणी मानते हैं। यह तभी सम्भव है, जब प्रेम की परिपक्व दशा में रति उत्पन्न होती है।

‘देवि गान्धर्विके’—इसके द्वारा राधिका के सौभाग्य की महिमा प्रकाशित हो रही है। राधिकाजी ‘देवी’ हैं—‘देवी’ माने द्योतमाना देवी अथवा क्रीड़ाशील। [#1] वे कृष्ण की ‘स्वाधीनभर्तृका-नायिका’ के रूप में सेवा करती हैं। वे माधुर्य और ऐश्वर्य की खान हैं। मनोहारी नृत्य, गायन, वादन आदि लालित्यपूर्ण कलाओं के द्वारा वे कृष्ण के मन को रिझाती हैं।

गोस्वामियों द्वारा लिखी गयी उत्कण्ठापूर्वक प्रार्थनाओं का उत्कण्ठा और दैन्य के साथ कीर्तन करना ही रागमार्ग के साधकों का प्रधान साधन है।

‘दैन्य’ — सर्वगुण-सम्‍पन्न होने पर भी अपने आपको अपकृष्ट या सामर्थ्यहीन मानना ही दैन्य है। सब प्रकार के गुणों से युक्त होने पर भी, सम्‍पन्न होते हुए भी, अपने आपको दीनहीन, अपकृष्ट और सामर्थ्यहीन समझना ही दैन्य है। दैन्य ही भगवद्-कृपा को आकर्षित करता है। जहाँ दैन्य होगा, वहीं भगवद्-कृपा और गुरु-कृपा मिलेगी तथा साधक कृष्ण-कृपा का भागी बनता है। दैन्य नहीं होने से कोई भी गुरु-वैष्णवों की, राधा-कृष्ण की, महाप्रभु की अथवा नित्यानन्द प्रभु की कृपा का भाजन नहीं बन सकता।

भक्ति-विरुद्ध दैन्य सर्वथा वर्जनीय है। दैन्य [ऐसा हो,] जो भक्ति के अनुकूल हो। दैन्य वस्तुतः बाह्य आचरण के द्वारा नहीं, अपितु हृदय से प्रकट होता है। कैसे?

अन्तरे बाहिरे सम व्यवहार अमानी मानद हब।
श्रीकृष्ण-संकीर्तने श्रीकृष्ण स्मरणे सतत मजिया रब॥
-कल्याणकल्पतरु

[अन्दर तथा बाहर में मेरा व्यवहार एक समान होगा अर्थात् मेरा हृदय निष्कपट हो जायेगा तथा मैं अमानी (अपना सम्मान न चाहकर) एवं मानद (दूसरोंको सम्मान प्रदान करनेवाला) होऊँगा तथा निरन्तर श्रीकृष्ण के कीर्तन और स्मरण में निमग्न रहूँगा।] GVP

‘अन्तरे बाहिरे सम व्यवहार’ — दैन्य होने से अन्तर और बाहर सम व्यवहार होगा और ‘अमानी मानद’ रहेगा। अभी हम लोग ‘अमानी मानद’ नहीं हुए हैं। थोड़े-से [ही कारण से] हमें क्रोध हो जाता है। हम दूसरे को उचित रूप में सम्मान नहीं दे पाते। जब ऐसा होगा, तब ‘श्रीकृष्ण-संकीर्तने श्रीकृष्ण-स्मरणे सतत मजिया रब’—ऐसा होने के बाद ही हम [कृष्ण के कीर्तन और स्मरण में निमग्न हो सकेंगे।]

[हरिकथा में अचानक कटौती…]

[18:49-25:17 तक किसी भक्त द्वारा अंग्रेजी भाषा में अनुवाद…]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: Where is Sudevī? Sudevī, come here. Do some Kīrtana.

[25:33-33:20 तक भक्तों द्वारा कीर्तन…]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: श्रीकृष्ण मनमोहिनी राधाजी की दासी बनने के लिए श्रीप्रबोधानन्द सरस्वतीजी ‘श्रीराधारससुधानिधि’ में प्रार्थना कर रहे हैं—

वेणुं करान्निपतितं स्खलितं शिखण्डं
भ्रष्टं च पीतवसनं व्रजराज सूनोः।
यस्याः कटाक्ष शरघात विमूर्च्छितस्य
तां राधिकां परिचरामि कदा रसेन॥
-श्रीराधारससुधानिधि (39)

[जिनके कटाक्षबाणों के आघात से व्रजेन्द्रनन्दन श्रीकृष्ण के हाथ से वेणु गिर जाता है, मोरपंख का चूड़ा स्खलित हो जाता है, अङ्गों से पीताम्बर भी गिर जाता है, यहाँ तक कि वे स्वयं मूर्च्छित हो जाते हैं, उन श्रीराधिकाजी की रसपूर्ण सेवा मैं कब करूँगा?] GVP

‘वेणुं करान्निपतितं स्खलितं शिखण्डं’—अत्यन्त आर्तिभाव से भरकर कह रहे हैं कि जिनकी कटाक्ष-शराघात से, अर्थात् कटाक्षरूपी बाणों से, नन्दनन्दन विशेषरूप से मूर्च्छित हो जाते हैं; उनके हाथों से वंशी गिर जाती है, मोरपंख का चूड़ा भी स्खलित होकर गिर जाता है। उन्होंने जो पीताम्बर धारण किया हुआ है, वह भी भ्रष्ट होकर गिर जाता है। मैं उन राधाजी की रससहित परिचर्या कब करूँगा?

जिस अनुराग से उद्भूत तृष्णा नव-नव रूपों में और विचित्र रूपों में प्रकाशित होती है, वही अनुराग असमोर्ध्व चमत्कारिक रूप में प्रकाशित होते हुए महाभाव की अवस्था तक पहुँच जाता है। कौनसा अनुराग महाभाव तक पहुँचता है—यहाँ इसी बात को बताया जा रहा है।

रूप गोस्वामीजी बता रहे हैं कि जिस अनुराग से उद्भूत तृष्णा [अर्थात् लालसा] नव-नव रूपों में और विचित्र रूपों में प्रकाशित होती है, वही अनुराग असमोर्ध्व, चमत्कारिक रूप में प्रकाशित होते हुए महाभाव की अवस्था तक पहुँचता है। इस प्रकार के भाव की प्राप्ति के निमित्त लुब्ध व्यक्ति ही रागमार्ग के अधिकारी हैं। जिनके हृदय में ऐसी भावना होती है और जो इस भाव को प्राप्त करना चाहते हैं, वही लोग रागमार्ग के अधिकारी हैं— “तेषां भावाप्तये लुब्धो भवेदत्राधिकारवान्।” [श्रीभक्तिरसामृतसिन्‍धु 1.2.291]

‘तेषां’—रागात्मिका भक्त हैं, विशेष करके मधुररस में ललिता, विशाखा आदि और उनसे भी अधिक रूपमञ्जरी आदि। उनके भाव को प्राप्त करने के लिए [जिनके हृदय में] लोभ उत्पन्न हुआ, बस वही रागमार्ग के अधिकारी हैं।

भावभक्ति में रुचि प्रधान होती है। मधुरजातीय रागानुगा-भजन में रुचि होने से राधामाधव के रूप, गुण, लीला आदि के श्रवण [और कीर्तन के] आस्वादन का अनुभव होता है। इस प्रकार के भजन से नित्यसिद्ध मञ्जरियों की सेवा-परिपाटी बोधगम्य होती है और उनके भाव को हम समझ सकते हैं।

इस प्रस्तुत श्लोक ‘वेणुं करान्निपतितं’ में श्रीप्रबोधानन्द सरस्वतीजी कानु-मनोमोहिनी राधाजी की रससहित परिचर्या करने की प्रार्थना कर रहे हैं कि— कब मैं राधाजी की ऐसी रस के साथ, अनुराग के साथ [परिचर्या कर] सकूँगा?

मादनाख्य महाभाव अखिलरसामृतमूर्ति कृष्ण के अन्तराल में किस प्रकार प्रभाव करता है, अखिलरसामृतमूर्ति कृष्ण के हृदय में मादनाख्य महाभाव किस प्रकार प्रभाव करता है—इसका रहस्य इस श्लोक में दिया गया है। राधिकाजी मादनाख्य महाभाव-स्वरूपा हैं और कृष्ण अखिलरसामृतमूर्ति हैं। तो यह अखिलरसामृतमूर्ति कृष्ण राधाजी को देखते ही किस दशा को प्राप्त होते हैं, इसका वर्णन इस श्लोक में किया जा रहा है।

पद्मा आदि सखियाँ किसी प्रकार प्रलोभन देकर कृष्ण को चन्द्रावली के कुञ्ज में ले गयीं। उधर परम विरहावस्था में राधिकाजी कातर हैं। किन्तु चतुर किंकरी रूपमञ्जरी युक्तिपूर्वक [कृष्ण को] वहाँ से लाकर राधाजी के सम्मुख प्रस्तुत करती हैं। जिस समय कृष्ण चन्द्रावली के कुञ्ज में… कहाँ?

श्रीपाद माधव महाराज: गौरीकुण्ड में।

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: [जिस समय कृष्ण चन्द्रावली के] साथ गौरीकुण्ड में रहते हैं, साथ-ही-साथ रूपमञ्जरी वहाँ जाकर कहती हैं— “व्रज में बड़ी विपत्ति आ गयी है। वृषभासुर का [उत्पात] उत्पन्न हो गया है। [शीघ्र चलिये,] नहीं तो सब व्रजवासी मारे जायेंगे।”

ऐसी चतुराई करके [वे कृष्ण को अपने साथ लेकर] चली आयीं। कृष्ण चन्‍द्रावली को प्रबोध दे करके कि, “ मैं अभी तुरन्त आ रहा हूँ।” [और वहाँ से चले गये। इस प्रकार रूपमञ्‍जरी उन्‍हें] ठगकर [अपने साथ] लेकर चली गयीं।

कान्त के आने से [श्रीमती राधिकाजी में] वाम्यता का सञ्चार हुआ। पहले जिनके लिए “हा, हुताश!” कर रही थीं, अब [उनके आने पर] वाम्यभाव आया। अतः स्पर्श-निषेध के साथ कपट-क्रोध प्रकाशित करते हुए राधाजी ने [कृष्ण की ओर] कटाक्षपात किया।

राधाजी महाभाव की मूर्ति हैं। कृष्ण के हृदय में सुख का सञ्चार करना ही महाभाव का कार्य है। मादनाख्य-महाभाव ने अखिलरसामृतमूर्ति कृष्ण के अन्तराल में अनन्त, अनिर्वचनीय भावों का सञ्चार करके उन्हें वाचाल से मूक कर दिया। किसको? कृष्ण को। जो बड़े वाचाल हैं, उनको भी मूक कर दिया; वे मूर्च्छित हो गये।

श्रीमती राधिकाजी के कटाक्षपात तथा नयनबाण के बेधन से श्रीकृष्ण आनन्द-मूर्च्छा में निमग्न हो गये। जैसे कोई वीर पुरुष रणक्षेत्र में शराघात से मूर्च्छित होता है, [उसी प्रकार उनकी भी दशा हो गयी।] उनका धनुष-बाण, मुकुट, वस्त्र तथा अलंकार—सब अस्त-व्यस्त हो जाते हैं। वैसे ही इस कन्दर्परण में एक नयनबाण लगने से अप्राकृत नवीनमदन के हाथ की मुरली गिर जाती है, सिर का [मुकुट गिर जाता है।] वही मुरली, [जिसके सुमधुर स्वर से कृष्ण] सखियों को बुलाते हैं और सखियाँ [दौड़ी चली] आती हैं, आज वह मुरली भी [उनके हाथ से] गिर जाती है। तो राधाजी की कितनी महिमा है!

सिर का वह मुकुट, जिसे देखकर गोपियाँ मनोमुग्ध हो जाती हैं, आज वह भी गिर जाता है। और जिस पीताम्बर को देखने से गोपियाँ, व्रजवासी, यहाँ तक कि पशु-पक्षी भी मुग्ध हो जाते हैं, आज वह पीताम्बर भी स्खलित हो जाता है और [कृष्ण] मूर्च्छित होकर गिर पड़ते हैं।

जिनके कटाक्षपात से व्रजसुन्दरियाँ मदनबाण से जर्जरित होकर धराशायी हो जाती हैं, राधाजी के कटाक्ष से वे मदनमोहन भी मूर्च्छित हो जाते हैं। जिस वेणु के सुमधुर स्वर से शत-शत व्रजसुन्दरियाँ बाण-बिद्ध हरिणियों की तरह छटपटाती हैं, वही वेणु कम्पित हस्त से निकलकर गिर जाती है। माधव का शिखिपिच्छ-चूड़ा गोपरमणियों के मन को मुग्ध करता है और जो व्रज के विलास का प्रतीक है; वही आज राधाजी के कटाक्षपात से धूल में लोटने लगता है।

जो पीताम्बर नवजलधर में स्थित सौदामिनी [अर्थात्] बिजली की तरह कनकरेखा के रूप में परम शोभा का विस्तार करता है, उसे देखकर व्रजरमणियाँ अपने कुल का गौरव तक सब कुछ छोड़ देती हैं; वही पीत-उत्तरीय भी भ्रष्ट होकर गिर जाता है। धीरललित नायक की यह दशा राधाजी के कटाक्षपात से हो रही है।

राधाजी के कटाक्षबाण से कृष्ण आनन्दरस में मूर्च्छित हैं। श्रीमती राधिकाजी इस आनन्दमूर्च्छा को दूर करने का प्रयत्न कर रही हैं—‘यह आनन्दमूर्च्छा कैसे जाये?’—परन्तु वह मूर्च्छा टूटती ही नहीं। अब रसकिंकरी की सेवा आरम्भ होती है। मधुर स्वर से किंकरी ने मदनराग का आलाप किया। इसकी शिक्षा उसने स्वामिनीजी से प्राप्त की है। प्रेम-मूर्च्छित नायक की मूर्च्छा भङ्ग कराकर किंकरी ने स्वामिनीजी का उनके प्रियतम से मिलन कराया। यही एक दासी की रस-परिचर्या है।

ऐसी ही [सेवा की] प्रार्थना हमारे रूप गोस्वामी और रघुनाथदास गोस्वामी की है। उन्होंने युगल का मधुर विलास आरम्भ कराया। विलास के अन्त में वे सुशीतल जल, ताम्बूल, माल्य, बीजन आदि के द्वारा सेवा-सौभाग्य प्राप्त करने की कामना करती हैं। यही रसपूर्वक उनकी सेवा है।

[43:59-51:58 तक किसी भक्त द्वारा अंग्रेजी भाषा में अनुवाद…]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: अब तक हम लोग भजनराज्य के पञ्‍चम याम, अर्थात् आसक्ति, का वर्णन कर रहे थे। आसक्ति की स्थिति में किस प्रकार भजन होता है, यह बताया गया। और राधा-कृष्ण की नित्यलीला में यह अपराह्नकालीय लीला है। हम लोगों ने निशान्तलीला, प्रातःलीला, पूर्वाह्नलीला और मध्याह्नलीला का वर्णन किया। अब यह पञ्‍चम याम है।

अपराह्न का अर्थ है—जब सूर्य अब पश्चिम की ओर चल रहे होते हैं। गायों ने सब चर लिया है और सरोवरों में से पानी पी लिया है। कृष्ण सखाओं के साथ व्रज में लौट रहे हैं। नन्दबाबा और यशोदामैया सीमा पर से ही उनको लाने के लिए व्यग्र हो गये हैं। और [वात्सल्यभाव की] गोपियाँ अपने बच्चों को छोड़कर पहले कृष्ण को प्रेम कर रही हैं और तब फिर अपने बच्चों को। फिर घर आकर कृष्ण ने स्नान किया। सखाओं में रक्तक, पत्रक आदि ने उनको स्नान कराया। फिर उनको अलंकारों से भूषित किया गया। इसके बाद उन्होंने नन्दबाबा और सखाओं के साथ भोजन किया। फिर वे गो-दोहन के लिए जायेंगे। वह अब सांयकालीन लीला होगी। उसीका हमारे रूप गोस्वामीजी ने सूत्ररूप में वर्णन किया है। फिर कृष्णदास कविराज गोस्वामीजी ने ‘गोविन्दलीलामृत’ में उसीका कुछ विस्तार किया और श्रील विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुरजी ने उसीको [कृष्णभावनामृत में]और भी सुविस्तृत करके लिखा है।

श्रीराधां प्राप्तगेहां निजरमण-कृते क्लृप्तनानोपहारां
सुस्नातां रम्यवेशां प्रियमुखकमलालोकपूर्ण प्रमोदाम्।
श्रीकृष्णञ्चापरान्हे व्रजमनुचलितं धेनुवृन्दैर्वयस्यैः
श्रीराधालोकतृप्तं पितृमुखमिलितं मातृमृष्टं स्मरामि।।
-श्रीगोविन्दलीलामृत (19.1)

[मध्याह्नलीला के उपरान्त अपराह्नकाल में श्रीराधा ने अपने घर में जाकर स्नानकर, वेशभूषा धारणकर अपने प्राणनाथ श्रीकृष्ण के लिए श्रीयशोमती के आदेशानुसार कर्पूरकेलि व अमृतकेलि इत्यादि नाना प्रकार के उपहारों को प्रस्तुत किया तथा वन से व्रज को आते हुए प्रियतम के मुखकमल के दर्शनकर पूर्ण प्रमोद को प्राप्त हुईं। उधर श्रीकृष्ण भी गौओं व सखाओं के साथ व्रज को आते समय मार्ग में श्रीराधा के दर्शन से परितृप्त हो श्रीनन्दादि पितृगण से मिले तथा मातृगण द्वारा स्नानादिक से मार्जित हो विराजे। ऐसे श्रीराधाकृष्ण का मैं स्मरण करता हूँ।] GVP

मध्याह्नलीला के बाद में… आज दोपहर में आप लोग सूर्यकुण्ड गये। वह [लीलास्थली] भी मध्याह्नलीला के अन्तर्गत है। मध्याह्नलीला के उपरान्त अपराह्नकाल में राधाजी अपने घर में लौटीं। उन्‍होंने स्नानकर वेषभूषा धारणकर अपने प्राणनाथ कृष्ण के लिए यशोमती के अदेशानुसार कर्पूरकेलि, अमृतकेलि इत्यादि नाना प्रकार के खाद्य-द्रव्यों को प्रस्तुत किया। वे वन से व्रज में आते हुए प्रियतम के मुखकमल के दर्शनकर पूर्ण प्रमोद को प्राप्त हुईं। उधर कृष्ण भी गौओं और सखाओं के साथ व्रज को आते समय मार्ग में राधाजी के दर्शन से परितृप्त हो गये। कहाँ? जावट में। और नन्दादि पितृगण से मिले।‌ मातृगण द्वारा स्नान इत्यादि से मार्जित हो विराजे। ऐसे राधाकृष्ण का मैं स्मरण करता हूँ।

श्रीराधिका गृहे गेला, कृष्ण लागि विरचिला, नानाविध खाद्य उपहार।
स्नात रम्य वेश धरि, प्रिय मुखेक्षण करि, पूर्णानन्द पाइल अपार।।
श्रीकृष्णापराह्नकाले, धेनु मित्र लइया चले, पथे राधा मुख निरखिया।
नन्दादि मिलन करि, यशोदा मार्जित हरि, स्मर मन आनन्दित हइया॥

इस प्रकार राधाजी मध्याह्न के बाद, अपराह्न में, कृष्ण के लिए नाना प्रकार के मिष्टान्न और खाद्य-द्रव्य तैयार करके नन्दभवन में भिजवा देती हैं। वहाँ कृष्ण स्नान करके इन सभी वस्तुओं को ग्रहण करते हुए सखाओं के साथ भोजन आदि करते हैं। फिर गो-दोहन आदि के लिए जाते हैं। इन सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है। आज यहीं तक रहे।

In brief you can tell.

भक्त: Is this verse [meant] for jāta-rati sādhakas?

[क्या यह श्लोक जातरति साधकों के लिए है?]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: आसक्ति

भक्त: Āsakti? Is this whole chapter about āsakti? [आसक्ति? क्या यह पूरा अध्याय आसक्ति के विषय में है?]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: Perhaps. You can see. [सम्भवतः। आप स्वयं देख सकते हैं।]

[57:24-60:33 तक किसी भक्त द्वारा अंग्रेजी भाषा में अनुवाद…]

श्रील नारायण गोस्वामी महाराज: हम लोग प्रायः चौदह-पन्द्रह दिन से यहाँ हैं। हमने यहाँ के सब दर्शन किये। गोवर्धन की परिक्रमा की। मानसीगङ्गा की परिक्रमा की।

We have been here for fourteen or fifteen days, and we have been doing parikrama here and [visiting many places throughout Vraja.] In the last Paṇḍā-vidāyī is [pending.]

हम लोग पण्डाजी को कुछ [प्रणामी देंगे,] जैसे और सब जगहों पर दिया है। यहीं अन्तिम पण्डाजी हैं, जिनको देना बाकी रह गया है। इसलिये आप लोगों से निवेदन है कि आप लोग जो कुछ देना चाहते हैं, पण्डाजी के लिए दे दें। कल-परसों पूर्णिमा के दिन हम सबकी ओर से उनको [प्रणामी] देंगे।

I request you all that you should donate something for Paṇḍājī. He has helped us so much [during our parikramā]. So if you can give, [it would be] very good.

-------------------------------------------------------------

समाप्ति-नोट्स (Endnotes)

#1
‘देवी’ कहि द्योतमाना, परमा सुन्दरी।
किम्वा, कृष्णपूजा-क्रीड़ार वसति नगरी॥
-श्रीचैतन्यचरितामृत आदिलीला (4.84)

श्रीमती राधिका को ‘देवी’ कहने का तात्पर्य है कि वे दीप्तिमान् और परमा सुन्दरी हैं। अथवा अन्य अर्थ है जो श्रीकृष्ण की पूजारूप क्रीड़ा का वासस्थान हैं। (IGVP)

We have endeavoured to do this transcript to our best capacity, but surely we can make mistakes. So we welcome any feedback for further improvement.
Please provide a feedback on this transcript or reach us for general feedback.